{"_id":"5bfc2512bdec22417810c2c9","slug":"11543251218-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक और युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक और युवती की मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर प्रेम होंडा एजेंसी के पास ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक-युवती की मौत हो गई। युवक-युवती रिफाइनरी के मैकडोनाल्ड से घर लौट रहे थे। पुलिस की मानें तो दोनों दोस्त थे।
थाना गोविंदनगर के मंडीरामदास की गली पातीराम निवासी मोहित गोयल (23) पुत्र राजीव गोयल और गली ठठेरान निवासी एकता शर्मा (22) पुत्री प्रमोद कुमार शर्मा एक्टिवा से मैकडोनाल्ड गए थे। वहां से लौटते वक्त प्रेम होंडा के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने देखा तो मोहित की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एकता को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां एक घंटे बाद युवती ने भी दम तोड़ दिया। हाईवे पुलिस की सूचना पर पहुंचे युवक और युवती के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हुई है, जो कि दोनों दोस्त थे। मृतक के भाई नितिन गोयल ने मुकदमा दर्ज कराया है।