फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कमल संदेश यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

कमल संदेश यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा में भाजपा का शक्ति  प्रदर्शन
भाजपा रैली - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय से राजा का ताल तक कमल संदेश बाइक यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के हरेक बूथ से बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोटरसाइकिलें लेकर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के सामने मैदान पर इकट्ठ हुए।
विज्ञापन


सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए, जयश्रीराम के नारे लगाते हुए निकले। रैली जिला मुख्यालय से आसफाबाद, रसूलपुर, जाटवपुरी, नगला बरी, सुभाष तिराहा, सुहागनगर, नगला भाऊ, मीरा चौराहा होते हुए राजा का ताल स्थित अलीनगर केंजरा में सभा के रूप में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे लोकसभा क्षेत्र में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने एकजुटता का परिचय दिया है, इससे आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी लोकसभा क्षेत्र में परचम फहराएगी। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शिवशंकर शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। कई स्थानों पर बाइक रैली का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed