{"_id":"5bc8d197bdec2269637c1531","slug":"11539887511-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी ने फिरोजाबाद को दिया था जिले का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी ने फिरोजाबाद को दिया था जिले का तोहफा
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन की खबर सुनकर सुहागनगरी के लोग अवाक रह गए। पूर्व सीएम का शाहर व जिले से काफी लगाव था। फिरोजाबाद जिला बनाने की घोषणा उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए की थी। वह पांच फरवरी 1992 को जिले के स्थापना दिवस व 2014 में स्थापना दिवस की रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने आए थे। तमाम लोगों ने शोक जताया है।
पांच फरवरी 1989 को फिरोजाबाद को जिले का तोहफा उन्होंने ही दिया था। 1977 में शुरू हुए जिला बनाओ आंदोलन के बढ़ते दबाव के चलते मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने जिले की घोषणा की। पांच फरवरी 1992 को दूसरी बार जिले में आए थे। स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर पांच फरवरी 2014 को भी पालीवाल ऑडीटोरियम में पूर्व मुख्यमंत्री व उनके कैबिनेट में शामिल रहे राजस्व मंत्री माताप्रसाद को सम्मानित किया था।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक झब्बूलाल अग्रवाल, उमाकांत पचौरी, द्विजेंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि उनको यह जिला हमेशा याद रखेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष हरी शंकर तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष साजिद बेग व रामनिवास यादव,संदीप तिवारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष झब्बूलाल अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने जिले की जनता को हमेशा सम्मान दिया। हम लोगों ने जब-जब उनसे मिले और जिले के लिए आमंत्रण दिया तो उन्होंने आने की हामी भर दी। उमाकांत पचौरी ने कहा कि ऐसा लगता था कि किसी अपने से मिल रहे हैं।