फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फर्जी दरोगा बन वसूली करने वाला रिटायर्ड कानूनगो का बेटा गिरफ्तार

फर्जी दरोगा बन वसूली करने वाला रिटायर्ड कानूनगो का बेटा गिरफ्तार

Wed, 17 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दरोगा बन वसूली करने वाला रिटायर्ड कानूनगो का बेटा  गिरफ्तार
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात फर्जी दरोगा बन लोगों से वसूली करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक फैक्ट्री मेड रिवाल्वर, एक पत्रकार कार्ड, दो उपनिरीक्षक के परिचय पत्र, जिन पर आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साइन हैं और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी कर फर्जी आईकार्ड बनवाने और आर्म्सएक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक दीपक निवासी प्रोफेसर कॉलोनी के खिलाफ न्यायालय में वर्ष 2016 में एनबीडब्लू वारंट जारी हैं। यह तभी से फरार चल रहा है। एसएचओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मैनपुरी चौराहे से स्कार्पियो पकड़ी जिसमें दो युवक मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दीपक, मोहित यादव निवासी प्रोफेसर कॉलोनी शिकोहाबाद बताया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ने बताया कि वांछित दीपक के पिता रिटायर्ड कानूनगो हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग फर्जी दरोगा बनकर लोगों को डरा धमका कर वसूली करते हैं।
विज्ञापन


युवकों के कब्जे से एक पॉलीथिन बैग बरामद हुआ। जिसमें दो फर्जी पुलिस परिचय पत्र, एक फर्जी पत्रकार कार्ड व एक फैक्ट्री मेड रिवाल्वर बरामद की। स्कार्पियो के जब कागज मांगे तो कागज न होने पर उसे सीज कर दिया है। फरार अभियुक्त और उसके साथी को पकड़ने में उपनिरीक्षक आलोक दीक्षित, हरस्वरूप सिंह, कांस्टेबिल मनोज कुमार, पवनेंद्र कुमार और मुकेश कुमार शामिल रहे। वार्ता के समय सीओ संजय रेड्डी और प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed