फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर निगम के जलमूल्य प्रभारी रविवार से लापता

नगर निगम के जलमूल्य प्रभारी रविवार से लापता

Mon, 03 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के जलमूल्य प्रभारी रविवार से  लापता

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहागनगर निवासी नगर निगम के जलमूल्य प्रभारी राजीव दीक्षित रविवार से गायब हैं। उनका मोबाइल स्विचऑफ है। परिजनों ने खोजबीन कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। नगर विधायक मनीष असीजा ने उनके आवास पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने कहा पैसे के लेनदेन को लेकर रक्षाबंधन से पहले गायब हुए थे। मामले की जांचकर कार्रवाई हो रही है।
सुहागनगर सेक्टर दो के निवासी राजीव दीक्षित (50) पुत्र राजेश कुमार दीक्षित नगरनिगम में जलमूल्य प्रभारी के पद पर तैनात हैं। परिवारीजनों की मानें तो रविवार को घर से दस बजे बाइक लेकर निकले थे। बाइक को नगला बरी चौराहा स्थित वसीम मिस्त्री के यहां ठीक कराने डाली थी। मिस्त्री ने दोपहर दो बजे तक बाइक देने की बात कही थी। रविवार को सुबह 10.42 बजे के करीब नगर निगम के कर्मचारी सौदान सिंह से बात की।
विज्ञापन


इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। रविवार देर शाम राजीव घर में नहीं पहुंचे तो पत्नी दीपा दीक्षित को चिंता हुई। उन्होंनें जानकारी अपने देवर कृष्ण गोपाल को दी। कृष्ण गोपाल ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इधर नगर विधायक मनीष असीजा उनके सुहागनगर स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed