फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   छापे में 12 किलो मांस सहित एक को पकड़ा

छापे में 12 किलो मांस सहित एक को पकड़ा

Tue, 14 Aug 2018 08:28 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
छापे में 12 किलो मांस सहित एक को पकड़ा
डैमो
मथुरा। गोमांस की सूचना पर गोविंदनगर पुलिस की दरेसी रोड पर छापामार कार्रवाई से भगदड़ मच गई। पुलिस ने भागते हुए एक को दबोच लिया, जबकि तीन भाग गए। यहां से 12 किलो मांस बरामद किया गया है। पुलिस ने मांस वेटरनेरी विवि स्थित लैब में जांच को भेजा है। भागे तीन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


लगातार गोमांस की बिक्री की सूचना पर मंगलवार की दोपहर गोविंदनगर पुलिस ने दरेसी रोड पर छापा मारा। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मांस बेचने वाले को दबोच लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से 12 किलो मांस बरामद किया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मटिया गेट निवासी उम्रदराज है। भागे हुए मुश्ताक, आरिफ मुल्ला और अहमद अली हैं। बरामद मांस परीक्षण के लिए वेटरनेरी विवि के लैब को भेजा गया है। पकड़े गए को गोवध अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया, पुलिस से धक्की-मुक्की
मथुरा। पुलिस की छापामार कार्रवाई का महिलाओं ने जमकर विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की गई। छापा मारने गए एक पुलिस अधिकारी गिर भी गया। पर मामूली चुटैल होना बताया जा रहा है। हालांकि पूछने पर पुलिस इससे इंकार करती दिख रही है।


भाजपा सरकार में मांस बिक्री को 18 लाइसेंस जारी
मथुरा। भाजपा की सरकार में भी खाद्य विभाग ने मांस बिक्री के लिए 18 लाइसेंस जारी कर दिए हैं। इन लाइसेंसों के लिए एनओसी नगर निगम और पुलिस ने दे डाली। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र भी शामिल है। इसे लेकर पिछले सप्ताह डीएम, एसएसपी की बैठक में जन्मस्थान प्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जताई थी। लाइसेंस और पंजीकरण सिर्फ मांस बिक्री का है, लेकिन पशु कटान बेखौफ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed