फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रेलवे की जर्जर इमारत तोड़ने के दौरान भरभरा कर गिरी

रेलवे की जर्जर इमारत तोड़ने के दौरान भरभरा कर गिरी

Sun, 24 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की जर्जर इमारत तोड़ने के दौरान भरभरा कर  गिरी
टूंडला। रविवार को एक गंभीर हादसा हो गया। रेलवे प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराई जा रही जर्जर हो चुकी इमारत के गिर जाने से दो मजदूर दब गए। घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। ध्वस्तीकरण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही देखने को मिली। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण प्रदान नहीं किए गए थे।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन द्वारा अपनी जर्जर हो चुकी इमारतों, आवासों को तुड़वाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे परिसर में संचार विभाग की काफी समय से जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के लिए मजदूर लगाए गए थे। सुबह करीब 11 बजे इमारत ध्वस्त करने के दौरान अचानक इमारत का जर्जर छज्जा भरभरा कर नीचे आ गिरा। जिसमें काम कर रहे मजदूर वीरेंद्र पुत्र दीना निवासी सियोट सीपरी झांसी और देवी सिंह पुत्र रामचरन निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इमारत के गिरते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मजदूरों के मलबे में दबे होने की जानकारी पर डीटीएम समर्थ गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अन्य कर्मचारियों की मदद से दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर डिप्टी सीएसटी विजय मालवीय, एएसी योगेंद्र राय समेत अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर आ गए। डीटीएम ने निजी वाहन से दोनों घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 200 में रेलवे की लोको शेड को गिराने के दौरान भी घोर लापरवाही सामने आई थी। इस शेड को गिराने के दौरान शेड भरभरा कर गिर गया था। जिसमें मौके पर ही 25 मजदूरों ने दम तोड़ दिया था। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ने अभी तक उक्त घटना से कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed