{"_id":"5b0448604f1c1bd6408b6f23","slug":"11527007328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझेरा में आरोपियों को चिह्नित कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बझेरा में आरोपियों को चिह्नित कर रही पुलिस
Updated Tue, 22 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के हिम्मतनगर ग्राम पंचायत के बझेरा गांव में दो समुदाय के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दो दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला एवं 7सीएलआर एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।
पटियाली के बझेरा गांव में रविवार रात पूर्व प्रधान प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे। इस विवाद में रविवार रात दो समुदायों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। घटना की जानकारी पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप मच गया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी गांव में पहुंचे तो दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर समझाने की कोशिशें की गई। दोनों पक्षों ने मामले में अपनी ओर से कोई तहरीर नहीं दी।
ऐसे में एसआई शिवम तोमर ने बलवा, जानलेवा हमला, 7सीएलआर एक्ट की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी राजेश मीना मामले की विवेचना कर रहे हैं। पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई कर रही है। वहीं गांव में तनाव के मद्देनजर पीएसी की सतर्कता बरकरार है। गांव में अभी भी लोगों के मन में तरह तरह की आशंकाएं हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना का कहना है कि गांव में पूरी तरह से शांति है। पुलिस की सतर्कता बरकरार है।