{"_id":"5b0305214f1c1b5c798b58b8","slug":"11526924577-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रूप, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रूप, फायरिंग
Updated Mon, 21 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रूप, फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)।
क्षेत्र के हिम्मतपुर ग्राम पंचायत के मजरा बझेरा में रविवार की देर रात्रि गांव में एक प्लॉट पर निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। दो समुदाय के लोग इस विवाद के बाद आमने सामने आ गए। देर रात्रि कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी जिससे गांव के दोनों समुदाय में तनाव पैदा हो गया। स्थिति विस्फोटक होती इससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। पुलिस ने दोनों समुदाय के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव के पूर्व प्रधान अली हसन ने अपने प्लॉट पर कमरा और शौचालय का निर्माण कराने के लिए रविवार को दिन में नींव भरी थी। अली हसन के निर्माण पर गांव के ही कुछ लोगों ने आपत्ति करते हुए निर्माण रोकने की बात कही। अली हसन ने यह कहकर बात मानने से इंकार कर दिया कि वह अपनी निजी भूमि पर निर्माण करा रहा है। दिन के समय में तो गांव वालों ने मामला रफादफा करा दिया, लेकिन रात्रि को 9 बजे इशा की नमाज के बाद जब तरावीह हो रही थी था उसी समय कुछ युवक वहां आए और विवाद शुरू हो गया। इसके बाद युवक मौके से खेत की ओर चले गए और दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायर हुए। सबसे पहले मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस के उपनिरीक्षक रामनाथ को लोगों ने फायरिंग की जानकारी दी। यूपी 100 पुलिस ने तत्काला थाना पुलिस एवं कंट्रोल को विवाद की जानकारी दी। कुछ ही देर में पटियाली पुलिस मौके पर आ गई। चार लोगों में रामवीर पुत्र सोमकार, हरी पुत्र राजपाल, पूर्व प्रधान अली हसन पुत्र मौला वक्श, हसरुद्दीन पुत्र कंप्यूटर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग रुक गई, लेकिन लोगों में काफी आक्रोश था। सीओ करम वीर सिंह एवं कई थानों का पुलिस बल एवं पीएसी गांव में पहुंच गई। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ही समुदाय के लोगों से पुलिस ने रात में ही बातचीत की। रात्रि के समय आक्रोश तो शांत हो गया लेकिन तनाव लोगों के बीच बना हुआ था। इसे देखते हुए पुलिस ने पीएसी की तैनाती कर दी।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि नमाज को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। यह विवाद प्लॉट के निर्माण से जुड़ा था। उन्होंने बताया कि गांव में सतर्कता के लिए पीएसी की तैनाती कर दी गई है।