{"_id":"5adddfd94f1c1b65098b5f24","slug":"11524490201-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की भट्टी से उठी चिंगारी, 11 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की भट्टी से उठी चिंगारी, 11 बीघा फसल जली
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-किशनी। मनीगांव के पास गांव दादीपुर में खेतों के पास सुलग रही कच्ची शराब की भट्ठी से निकली चिंगारी ने 11 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। ग्रामीणों ने 125 गेहूं जलने की बात कही।
गांव दादीपुर के पास अवैध रूप से कच्ची शराब की भट्ठी चल रही थी। सोमवार की दोपहर भट्ठी से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में चली गई। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगीं। सूचना मिलते ही ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि आग में 125 बीघा खेत की गेहूं की फसल जली है।
वहीं राजस्व टीम व तहसीलदार सुशील कुमार ने जांच की तो यह पाया कि ज्यादातर खेतों में कंपाइन मशीन से गेहूं काटे जा चुके थे। गेहूं की बाली के नीचे का हिस्सा खेत मे ही खड़ा था। जांच में सहदेव के चार बीघा और गिरीशचंद्र का सात बीघा गेहूं ही जला था। ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच विवाद भी हुआ। राजस्व विभाग की टीम ने जांच में पाया कि श्मशान घाट पर तीन सांपों की भी जलने से मौत हुई है।