फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हाशिये पर सेहत, हिम्मत हारतीं सेवाएं

हाशिये पर सेहत, हिम्मत हारतीं सेवाएं

Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हाशिये पर सेहत, हिम्मत हारतीं सेवाएं
टीबी अस्पताल चौराहे पर बैरिकेडिंग करते मजदूर
एटा। जिंदगी की सबसे अहम जरूरत स्वास्थ्य के मामले में जिले का हाल बदहाल है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जिले का हाल बिगड़ता जा रहा है। जिले में मरीजों को दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन



जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो एक जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत 38 सीएचसी-पीएचसी हैं। इनमें डाक्टरों के ज्यादातर पद खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति भी अटकी हुई है। जिला अस्पताल समेत तमाम अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में डाक्टर कम
जिला अस्पताल में सबसे बड़ी समस्या डाक्टरों का अभाव है। यहां 27 पदों के सापेक्ष 15 डाक्टर हैं। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से दवाओं की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 पदों के सापेक्ष महज 40 डाक्टर
जिले में संचालित हो रहीं 38 पीएचसी और सीएच6सी का आलम भी बुरा है। यहां 108 पदों के सापेक्ष महज 40 डाक्टर काम कर रहे हैं। जनवरी में शासन ने नए 29 डाक्टरों की तैनाती की थी, जिनमें अब तक 13 की नियुक्ति हो सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं हाशिए पर हैं।


कहते हैं आंकड़े
04 सीएचसी जिले में
34 पीएचसी हैं जिले में
108 पद हैं डाक्टरों के
40 डाक्टरों की है तैनाती
07 डाक्टर चाहिए एक सीएचसी पर
02 डाक्टर तैनात हैं एक सीएचसी पर
27 पद हैं जिला अस्पताल में चिकित्सकों के
15 चिकि त्सकों की है तैनाती
02 डाक्टर अन्य कार्यों से संबद्ध
1500 मरीज औसतन रोज पहुंचते हैं जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed