{"_id":"5ac4e0864f1c1bc4618b5812","slug":"11522851974-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरह में पकड़ी गई नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरह में पकड़ी गई नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। बुधवार को फरह के गांव नगला बंजारा चुरमरा में गुटका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। यहां कई कंपनियों के गुटके के खाली पाउच भी मिले हैं। दो मशीनें और गुटका बनाने की सामग्री भी बरामद हुई है। हालांकि जहां गुटका बनाने का सामान मिला है यह मकान पिछले कई महीनों से बंद पड़ा था।
नगला बंजारा चुरमरा स्थित बंद मकान में गुटका बनाने की शिकायत पर बुधवार दोपहर को खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। मकान के मेन गेट पर ताला लगा था। पुलिस ने मकान मालिक को पकड़ कर ताला खुलवाया। फिर बंद मकान के बंद कमरों के ताले भी खुलवाए। यहां मशीन और गुटके के पाउच बिखरे मिले। इसे देखकर लग रहा था यह यहां पर काफी दिनों से काम बंद पड़ा है। यहां गुटका बनाने की दो मशीन, एक क्विंटल पाउडर, 25 किलो सुपारी, कत्था और विमल गोल्ड मोहर एवं गुटका-तंबाकू के रैपर काफी मात्रा में मिले हैं। माना जा रहा है कि नामचीन कंपनियों के रैपर में भरकर ही नकली गुटका बेचा जा रहा होगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मौके से जो गुटका बनाने का सामान मिला है उसे जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि मकान मालिक रामजीत के अनुसार तीन महीने पहले मथुरा निवासी एक व्यक्ति ने यह कमरा किराए पर लिया था। यहां उनका सामान रखा है। महीनों से इस मकान पर ताला लगा है।