{"_id":"5abba32f4f1c1b5a2a8b4582","slug":"11522246447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड कटर चोरी में साधु वेशधारी और दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉड कटर चोरी में साधु वेशधारी और दो युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में प्रयोग हो रहे सामान की चोरी करते हुए एक साधु वेशधारी के साथ दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि एक साथी मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रॉड कटर मशीन को बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह चार बजे गोपीनाथ बाजार के सिनेमा हाल वाली गली निवासी सनी, केशीघाट निवासी गौरव अपने कुछ साथियों के साथ केशीघाट पर चल रहे यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में प्रयोग में आ रहे सामान की चोरी करने पहुंचे। यहां घाट किनारे रॉड (सरिया) काटने वाला कटर चोरों के हाथ लग गया। वे उसे उठाकर शमशान घाट पर रह रहे महेशानंद बाबा की कुटिया में रख आए। इसी बीच कुछ लोगों ने युवकों को देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सनी, गौरव और महेशांनद बाबा को चोरी की मशीन सहित पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी छोटू भाग गया।
पुलिस के अनुसार सभी गांजा और अफीम के सेवन के आदी हैं। वहीं पकड़ा गया बाबा महेशानंद बनारस के अस्सी घाट के काशीधर्मपीठ से निकाला गया है, जो पिछले काफी समय से वृंदावन में श्मशान घाट पर रह रहा है।