{"_id":"5ab538ae4f1c1b5a598b5b83","slug":"11521825966-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते मिले कोतवाली देहात के थानेदार, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते मिले कोतवाली देहात के थानेदार, लाइन हाजिर
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
एटा। चेकिंग आदेश के बाद भी गुरुवार रात कमरे में सो रहे कोतवाली देहात प्रभारी दशरथ सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने रात को बाइक से पहुंचकर पुलिस की चेकिंग की थी। प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है।
पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से रात 11 बजे से दो बजे तक सड़क पर वाहनों की चेकिंग करने का आदेश दिया गया था। इसे लेकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सभी थानेदारों को विधिवत तरीके से चेकिंग करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन को देखने के लिए एसएसपी गुरुवार रात अपने दो हमराह पुलिस वालों के साथ बाइक पर सवार होकर निकले। सबसे पहले एसएसपी शहर के थाना कोतवाली देहात पहुंचे।
यहां थाना प्रभारी दशरथ सिंह सोते हुए मिले। इसे देख एसएसपी बिफर गए और उन्होंने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर लाइन हाजिर हुए थाना प्रभारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह से रात को औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें लापरवाह मिलने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परेड न पहुंचने वाले पांच पुलिसकर्मियों को नोटिस
शुक्रवार को पुलिस लाइन में होने वाली परेड में पांच पुलिसकर्मी अनुपस्थित रहे। इसे पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने अनुशासनहीनता मानते हुए सभी अनुपस्थित पुलिसकर्मियों को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी का कहना है कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो वेतन काटने की संस्तुति की जाएगी।
बताते चले कि हर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मैदान पर परेड का आयोजन किया जाता है, जहां भाग दौड़ के अलावा मॉकड्रिल आदि का आयोजन किया जाता है। जहां सभी पुलिसकर्मियों का पहुंचना अनिवार्य माना जाता है।
जारी रहेगा निरीक्षण
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने साफ कर दिया है कि पिछले दिनों शिकायत निस्तारण में जो जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वह आगे भी रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर दिन और रात में काम करे। श्री चौरसिया ने बताया कि वह आगे भी रात में इस तरह से थाना और कोतवाली का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। ड्यूटी के समय कोई भी कोतवाली प्रभारी या फिर थानेदार सोते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।