{"_id":"5aad46834f1c1bbd758b6073","slug":"11521305219-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रिश्ते के विरोध पर किया था पत्नी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रिश्ते के विरोध पर किया था पत्नी का कत्ल
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Police Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। तकरीबन दो महीने पहले गांव नगला भुज में वीरावती की गोली मारकर हत्या का खुलासा हो गया है। दूसरी महिला से नाजायज ताल्लुक के विरोध पर पति केहरी ने उसका कत्ल किया था। छानबीन में यह खुलासा होने पर पुलिस ने पति को पकड़ा और तमंचा-कारतूस बरामद कर लिया।
ग्राम नगला भजू में 31 जनवरी की शाम सात बजे वीरावती पत्नी केहरी सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। वीरावती के पति केहरी सिंह ने गांव के ही उपेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पति ने ही वीरावती की हत्या की है।
पुलिस ने केहरी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो केहरी सिंह ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, फिर बताया कि उसका अवैध रिश्ता गांव की एक महिला से है। इसकी भनक लगने पर पत्नी वीरावती लगातार विरोध कर रही थी। रोज झगड़ा होता था। इसी वजह से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे नरदोली चौराहा से केहरी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए गए। कोतवाली पुलिस ने केहरी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा।