{"_id":"5aa14cbf4f1c1bbd218b6ee2","slug":"11520520383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेकृष्णा ऑर्चिड में नौ घंटे रिकॉर्ड खंगालते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेकृष्णा ऑर्चिड में नौ घंटे रिकॉर्ड खंगालते रहे अधिकारी
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम हरेकृष्ण ऑर्चिड में नौ घंटे तक बारीकी से छानबीन करती रही। इस दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी के बनाए गए प्रोजेक्ट, उनसे होने वाली आय के अलावा अन्य कारोबारों में लगे धन की भी जानकारी ली। मंगलवार की शाम हरेकृष्णा आर्चिड में हो रहे शादी समारोह में बाराती बनकर आए आयकर अधिकारियों ने रिसॉर्ट के दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर और लैपटॉप को खंगाला। कार्रवाई के दौरान सामने आई रकम की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने एक्सप्रेस टॉवर प्राइवेट लिमिटेड की दिल्ली, वृंदावन, नोएडा, सहारनपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने दस्तावेज, बिल बुक एकत्रित किए हैं। आयकर विभाग की टीम कागजातों के साथ ही डायरी, लैपटॉप और कंप्यूटर हार्ड डिस्क भी जांच के लिए अपने साथ ले गई है। हरे कृष्णा आर्चिड के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि कंपनी ने आयकर विभाग के सर्वे की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया।
ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप
मथुरा। आयकर विभाग की टीमों द्वारा लगातार किए जा रहे सर्वे से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में आगरा और मथुरा की टीमों ने शिवांगी मेटल पर आयकर सर्वे किया इसके बाद दिल्ली के बिल्डर पर इस सर्वे के बाद अब कारोबारियों में बेचैनी है। जानकार बताते हैं इस माह अभी तीन से चार सर्वे और किए जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन