फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ आज से

बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ आज से

Mon, 05 Feb 2018 11:51 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ आज से
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरु होगी। सुबह और सायं पाली में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षार्थियों के साथ जिला प्रशासन एवं केंद्र व्यवस्थापकों की कड़ी परीक्षा होगी। शासन ने नकलविहीन परीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा कक्ष देखने दिन पूर्व छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में इस बार बेचैनी दिखाई दी।
विज्ञापन


सुबह की पाली 7.30 से 10.45 तक होगी। जिसमें हाईस्कूल गृहविज्ञान एवं इंटर हिंदी (साहित्य हिंदी) की परीक्षा होगी। इसके अलावा दूसरी पाली दो बजे से शुरु होगी। इसमें इंटर की हिंदी सामान्य की परीक्षा होगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस बार जिले में 115 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला कारागार में भी बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिले को पांच जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। नकल रोकने के लिए चार उड़नदस्ते के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 107 परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ एसटीएफ एवं अन्य खूफिया तंत्र परीक्षा की निगरानी करेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगा। केंद्राें में सीट प्लान सोमवार को फाइनल कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे का ट्रायल भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार से परीक्षा शुरु होनी है। बेसिक एवं अन्य कालेजों से लगाए गई कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी केंद्र व्यवस्थापकों के लिए टेंशन बनीं रही। कक्ष निरीक्षक ज्वाइन करने नहीं आई। परेशानी यह है कि इतनी बड़ी छात्र संख्या में बिना कक्ष निरीक्षकों के कैसे परीक्षा होगी। डीआईओएस का कहना है कि जो कक्ष निरीक्षक ज्वाइनिंग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

एका और जसराना क्षेत्र नकल के गढ़ माने जाते हैं। यहां नकल के ठेके उठाए जाते हैं। इन क्षेत्रों में ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। इन क्षेत्रों में नकल रोकना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

तिलक इंटर कालेज में संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां पूरे जिले की उत्तर-पुस्तिकाएं जमा होंगीं। परीक्षा से पूर्व संकलन केंद्र पर तैयारियां चलती रहीं। साफ-सफाई से लेकर अभिलेखों को तैयार किया जाता रहा।

नकल के सहारे परीक्षा उत्तीर्ण करने की उम्मीद लगाए परीक्षार्थियों के मन में सत्ता परिवर्तन का भय है। बीजेपी सरकार में करीब 33 प्रतिशत तक परिणाम, जबकि सपा शासन में बंपर रिजल्ट आता रहा है।
सीसीटीवी कैमरे नहीं चालू होने पर रिपोर्ट

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से हैं। एसएसपी डा. मनोज कुमार के निर्देशन में जिले के सभी 115 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों को 21 सेक्टर में बांटते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के 11अति संवेदनशील एवं 15 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अलग से व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर दो-दो उप निरीक्षक, चार सिपाही, चार होमगार्ड के साथ दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी।


गर्ल्स कालेजों के बाहर महिला पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से तैनात किया गया है। ताकि परीक्षार्थी की सर्च कराने के दौरान अव्यवस्था न हो। परीक्षा का नोडल अधिकारी सीओ सदर कौशलेंद्र कुमार सिंह को बनाया है। परीक्षा केंद्रों पर 150 से अधिक उप निरीक्षकों के साथ 220 कांस्टेबल एवं 250 के होमगार्डों के साथ महिला पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में परीक्षा के दौरान भ्रमण करेंगे। इसके अलावा परीक्षा के लिए तैनात किए गए चार उड़नदस्तों के साथ पुलिस फोर्स अलग से तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed