फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने 48 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने 48 लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 48 लोगों को हिरासत में लिया
कासगंज।
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक 48 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। पुलिस ने यह कार्रवाई उपद्रव फैलाने, राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम एवं धारा 144 उल्लंघन में की है।
पुलिस ने उपद्रव फैलाने के मामले में विभिन्न धाराओं को चार लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त शिवालय गली निवासी दंगे में मृतक चंदन गुप्ता के पिता सुशील कुमार गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम के तहत दर्ज कराए गए तीन नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से धारा 144 के उल्लंघन के मामले में 39 लोगों को हिरासत में लिया है।

जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दस्ते गठित किए हैं। जल्द ही विभिन्न मुकद्दमों में नामजद एवं अज्ञात लोगों को चिह्नित करके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed