{"_id":"5a6a1dc64f1c1b4e588b4cb5","slug":"11516903878-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली में लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली में लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जलमूल्य वसूली में तैनात कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। दोपहर तक कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे। जलकल विभाग के एक्सईएन ने कर्मचारियों को निलंबन की चेतावनी दी है।
शासन द्वारा निर्धारित जलमूल्य की वसूली के लिए एक दर्जन से अधिक कर्मचारी तैनात होने के बाद भी जलमूल्य वसूली कम हो रही है। हालात ये हैं कि वसूली के लिए तैनात कर्मचारी पूरे दिन नजर नहीं आते। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता एमए हक का कहना है कि 21 जनवरी को कोई वसूलीकर्ता और कार्यवाहक जलमूल्य प्रभारी दोपहर तक कार्यालय में नहीं आए।
ऐसे में वसूली का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। कम वसूली पर कर्मचारियों को चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद कोई असर नहीं हो रहा। वसूली में लापरवाही कार्यवाहक जलमूल्य प्रभारी राजीव दीक्षित और वसूली कर्ताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि जलमूल्य का बिल कार्यालय अथवा कैंप में जमा कर दें। जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे, उनकी रिकवरी जारी कर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।