{"_id":"5a3fe8324f1c1b95188bbb95","slug":"11514137650-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस ने बाइक सवार जीजा और साले को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस ने बाइक सवार जीजा और साले को रौंदा, मौत
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। किशनी मार्ग पर रविवार शाम को राउरी पुलिया के पास एंबुलेंस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे घायल को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद एंबुलेंस भी सड़क पर पलट गई।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गिहार कालोनी निवासी कुंवर सिंह (23) और रामू (18) जीजा गुलशन के साथ बाइक से फेरी लगाकर मोचीगीरी का काम करते थे। गुलशन ससुराल गिहार कालोनी में ही रह रहा था। रोजाना की तरह तीनों सुबह घर से मजदूरी के लिये बाइक पर निकल गए थे।
शाम करीब पांच बजे तीनों तखरऊ की ओर से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में राउरी पुलिया के समीप सामने से आ रही सरकारी स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस भी पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में गुलशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुंवर और रामू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कुछ ही देर में कुंवर की भी मौत हो गई।
गंभीर हालत मेें रामू को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एंबुलेंस के चालक अजय को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाइक पर सवार तीनों ही लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वहीं मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें लगीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें अगर बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
पुलिस की हिरासत में बैठे एंबुलेंस चालक हादसे से इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि बाइक में टक्कर ट्रक ने मारी थी। उसकी एंबुलेंस तो ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पलटी है। हांलाकि पुलिस भी घटना को एंबुलेंस होना बता रही है।