फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   किसके सिर सजेगा ताज, आज खुलेगा राज

किसके सिर सजेगा ताज, आज खुलेगा राज

Thu, 30 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
किसके सिर सजेगा ताज, आज खुलेगा राज
निकाय चुनाव
एटा। निकाय चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं का दौर शुक्रवार को थम जाएगा। मतों की गणना के बाद नगर पालिका और पंचायत अध्यक्ष की जीत के सारे राज खुल जाएंगे। जिले के तीन मतगणना केंद्रों पर 101 टेबिलों पर मत गिने जाएंगे। एटा नगर पालिका अध्यक्ष पद के मतों की गिनती 28 टेबिलों पर होगी।
विज्ञापन


एटा नगर पालिका के मतों की गिनती क्रिश्चियन इंटर कॉलेज आगरा रोड पर होगी। यहां नगर पालिका अध्यक्ष के मतों की गिनती 28 टेबिलों पर होगी। जिसमें 112 मतगणना कार्मिक लगाए हैं। इसके साथ ही हर मतगणना टेबिल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक के साथ तीन गणना सहायक और 13 मतगणना एजेंट मौजूद रहेंगे। वहीं सभासद पद के मतों की गणना 16 टेबिलों पर 54 मतगणना कार्मिक करेंगे।
विज्ञापन


एटा नगर पालिका में कुल 44 टेबिलों पर मतों की गिनती 176 कर्मचारी करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसी तरह मारहरा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष के लिए 5 टेबिल पर 20 कार्मिक और सभासद के लिए 4 टेबिलों पर 16 कार्मिक मौजूद रहेंगे। सकीट नगर पंचायत और निधौलीकलां नगर पंचायत की मतगणना में अध्यक्ष और सदस्य पद की 2-2 टेबिलों पर आठ-आठ कार्मिक मौजूद रहेंगे। मतगणना केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेसर नगर पालिका के मतों की गिनती एमजीएम इंटर कालेज में होगी। जहां अध्यक्ष पद के मतों की गिनती 9 टेबिलों पर 36 कार्मिक करेंगे। जबकि सभासद पद के लिए 6 टेबिलों पर 24 कार्मिक मौजूद रहेंगे। अवागढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य के लिए 2-2 टेबिल पर आठ-आठ कार्मिक लगाए गए हैं।

अलीगंज की नवीन तहसील में होने वाली मतगणना में 11 टेबिलों पर अध्यक्ष पदों की मतों की गिनती होगी। अलीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 7 टेबिल पर 28 कार्मिक और सभासद के लिए 5 टेबिलों पर 20 कार्मिक लगाए गए हैं।

इसके साथ ही नगर पंचायत जैथरा मेें अध्यक्ष पद को 3 टेबिलों पर 12, सदस्य को दो टेबिलों पर चार, राजा का रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 2 टेबिल पर चार और सदस्य पद के लिए दो टेबिलों पर चार कार्मिक लगाए।

40 कार्मिक रहेंगे रिजर्व

जिले में मतगणना के दौरान 40 कार्मिकों को रिजर्व मेें रखा गया है। जिले में 404 कार्मिकों को मतगणना की ड्यूटी में तैनात किया गया है। सुबह 11 बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। एटा नगर पालिका के अध्यक्ष पद की मतगणना चार राउंड में होगी। वहीं सभासदों की मतगणना में सात राउंड होंगे।


कुछ यह है टेबिलों का क्रम

निकाय टेबिल अध्यक्ष कार्मिक राउंड टेबिल सदस्य
एटा 28 112 04 16
मारहरा 05 20 05 04
जलेसर 09 36 04 06
अलीगंज 07 28 04 05
सकीट 02 08 05 02
निधौलीकलां 02 08 05 02
राजा का रामपुर 02 08 06 02
अवागढ़ 02 08 06 02
जैथरा 03 12 04 02

बाजारों में चलती रही चुनावी चर्चाएं

एटा। निकाय चुनाव के मतदान के बाद गुरुवार को दिन भर चुनावी चर्चाओं का दौर चलता रहा।प्रत्याशियों के हालात और हार जीत को लेकर समीकरण लगाते रहे। निखिल ने कहा कि मतदान को लेकर देहात में इतनी सक्रियता पहले कभी नजर नहीं आई। लोगों को कभी मतदान के प्रति इतना जागरूक नहीं देखा गया। इस बार प्रशासन से सचमुच अच्छी व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed