फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दावों-उपचार के बाद भी जिले में दिव्यांगता पर अंकुश नहीं

दावों-उपचार के बाद भी जिले में दिव्यांगता पर अंकुश नहीं

Mon, 13 Nov 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
दावों-उपचार के बाद भी जिले में दिव्यांगता पर अंकुश नहीं
एटा। स्वास्थ्य विभाग के दावों एवं सावधानियों के बाद भी जिले में दिव्यांगता पर अंकुश नहीं लग पा रहा। समेकित शिक्षा के 6 से 14 वर्ष के हाउस होल्ड सर्वे में गत वर्ष की तुलना में अधिक दिव्यांग चिन्हित किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक मानसिक, वाणी दोष एवं हड्डी समस्याओं से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग के विकलांगता रोकने के अभियान जिले में गुल नहीं खिला पा रहे। अंकुश तो दूर जिले में दिव्यांग बढ़ रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2017-18 के हाउस होल्ड सर्वे में 1046 दिव्यांग चिन्हित किए गए। जबकि गत वर्ष 2016-17 में इसी आयु वर्ग के दिव्यांगों की संख्या 936 थी। जिले में मूक बधिर, वाणी दोष, अस्थि बाधित एवं मानसिक विकलांगता के पीड़ितों की संख्या सर्वाधिक बढ़ रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सर्वाधिक दिव्यांग दस वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं। बताते चलें कि वर्ष 2016-17 में छह से चौदह वर्ष आयु वर्ग के 936 दिव्यांगों में 375 अस्थि बाधित, 142 मूक बधिर एवं 173 मानसिक विकलांग थे। जबकि 2017-18 के कुल 1046 दिव्यांगों में 151 मूक बधिर, 119 वाणी दोष, 350 अस्थि बाधित एवं 174 मानसिक विकलांग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed