{"_id":"5a073e7f4f1c1bee688bab17","slug":"11510424191-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे आलू किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे आलू किसान की मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी। आलू की बर्बादी से परेशान किसान की शनिवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की मानें तो कर्ज होने के कारण पिछले काफी दिनों से परेशान था।
गांव जौंधरी निवासी गजेंद्रपाल सिंह (46)ने पिछले वर्ष 25 बीघा में आलू की फसल बोई थी। उसने आगरा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू के 1600 पैकेट रखवा दिया था। काफी भाग दौड़ के बावजूद आलू का कोई भाव नहीं मिला। किसान के परिजनों की मानें तो करीब एक लाख बैंक ऑफ आर्याव्रत जौंधरी, 40 हजार के करीब खाद और बीज का कर्ज होने के साथ, बाहर का करीब आठ लाख रुपया कर्ज हो गया था। किसान को उम्मीद थी कि आलू का सही भाव मिलते ही कर्ज काफी कम हो जाएगा।
लेकिन आलू कोई खरीदने तक को तैयार नहीं है। गत दिवस कोल्ड में बातचीत करने के ही साथ अपने भतीजे मोनूको आगरा देखने गया था। शुक्रवार को आगरा से लौटने के बाद गजेंद्र ने सीने में दर्द की शिकायत की। शिकायत किए जाने के बाद परिवारीजन टूंडला स्थित एफएच मेडीकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान की पत्नी शशि देवी एवं बेटों का बुरा हाल था। पीड़ित परिवार को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया।