{"_id":"59f369244f1c1b68678b801f","slug":"11509124388-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट तक बदमाशों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिनट तक बदमाशों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगला काजी में डकैती और दो लोगो की हत्याकांड में बदमाशों ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों की हत्या करने के बाद भी ग्रामीणों से दस मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की।
थाना सकीट से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगला काजी में डकैती और हत्या की घटना से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर बदमाशों को खदेड़ने का प्रयास किया।
हालांकि बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ग्रामीणों से लोहा लिया। यही कारण रहा कि फायरिंग करते हुए बदमाश आसानी से फरार हो गए।
पुलिस नहीं करती गश्त
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नगला काजी के लोगों ने बताया कि रात के समय सकीट पुलिस गश्त और पिकेट नहीं करती है। इसके चलते बेखौफ बदमाशों ने थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव में डकैती और दो लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
एटा। संगीन वारदात की सूचना के बाद भी सकीट पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोप यूपी 100 डायल पुलिस की समय सीमा बीस मिनट की है लेकिन सूचना देने के करीब पैंतालीस मिनट बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है यदि पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचती तो शायद एक या दो बदमाश पकड़े जा सकते थे।