फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जाम की वजह बनी लक्ष्मीनगर सब्जी मंडी जल्दी हटेगी

जाम की वजह बनी लक्ष्मीनगर सब्जी मंडी जल्दी हटेगी

Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
जाम की वजह बनी लक्ष्मीनगर सब्जी मंडी जल्दी हटेगी
मथुरा। जमुनापार लक्ष्मीनगर में जाम की समस्या जल्द ही दूर होगी। यहां लगने वाली सब्जी मंडी को हटाया जाएगा। सब्जी मंडी को कोल्हू का नगला के निकट बनवाए गए टीन शेड में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे लक्ष्मीनगर तिराहे के आसपास का फुटपाथ खाली हो जाएगा। जमुनापार लक्ष्मीनगर में सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी की करीब 100 दुकानें लगती हैं। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहता है। तिराहे पर तो बुरी स्थिति रहती है। पैदल निकलने को भी जगह नहीं मिलती है। यह सब्जी मंडी पिछले करीब 10 साल से यहां लग रही है। करीब पांच साल से यमुना एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद से राया कट से मथुरा को आने और जाने वाले वाहन भी लक्ष्मीनगर तिराहे से गुजरने लगे। स्थानीय लोगों ने कई दफा इसकी शिकायत शासन-प्रशासन से की। ऐसे में अब नगर निगम ने इस समस्या का स्थायी हल ढूंढ निकाला है। अब इस सब्जीमंडी को यहां से हटाया जा रहा है। इसके लिए कोल्हू का नगला के पास टिनशेड बनवा दिए गए हैं। दुकानों के लिए चबूतरे भी बनवाए गए हैं। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी के हटने से फुटपाथ खाली हो जाएंगे और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सब्जी मंडी हटवाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed