{"_id":"59ecdaf14f1c1b6f548b88f9","slug":"11508694769-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में पत्नी की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में पत्नी की गला रेत कर हत्या
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और बका घर में छुपा कर भाग गया। पुलिस पूछताछ में मृतका के पुत्र ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बका बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में लिया है। एसपी ग्रामीण ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति को जेल भेज दिया।
एटा रोड स्थिति नगला कुंवर प्रसाद में सीमा नामक महिला की शनिवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के बेटे से पूछताछ के बाद मटसेना के गांव सिकैरा निवासी पति भूरे सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के यहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बका घर से बरामद कर लिया है।
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह ने विगत 18 अक्तूबर को कानपुर से घर पहुंचने पर पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद उसने पत्नी को समझाया और प्रेमी को छोड़ने को कहा। एसपी देहात की माने तो शनिवार सायं सीमा पड़ोसी के घर चली गई और उसके बुलाने पर घर नहीं आई।
विज्ञापन
इसी से आक्रोशित पति ने शनिवार रात 11 बजे पत्नी का पहले गला दबाया और बका से उसे रेत दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी भूरे सिंह ने कहा पत्नी की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। दो साल से उसकी पत्नी प्रेमी के साथ रह रही थी। ब्रजमोहन ने उसे कमरा दिला रखा था।