फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   औद्योगिक इकाइयो में आयकर का सर्वे

औद्योगिक इकाइयो में आयकर का सर्वे

Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयो में आयकर का सर्वे
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंद्रा सांइटिफिक ग्लास वर्क्स में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीमों ने अचानक दस्तक दी, जिससे उद्यमियों में खलबली मच गई। दोनों इकाइयों में अलग-अलग टीमें रिकार्ड खंगालने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


उपायुक्त आयकर अनुराधा सोलंकी के नेतृत्व में आयकर विभाग की दो टीमें इंद्रा साइंटिफिक और आलोक ग्लास वर्क्स में पहुंची। टीम में शामिल अफसरों के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने फैक्ट्री के गेट बंद कर दिए।
विज्ञापन


टीम में शामिल अफसरों ने फैक्ट्री के अंदर पहुंचते ही सारे रिकार्ड, कम्प्यूटर, लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद सेवायोजक व कर्मचारियों से सवाल पूछना शुरू कर दिया। लाखों की टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए पूरे स्टॉक का मिलान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली के सीजन पर पूर्व इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से उद्यमियों में खलबली मच गई। कई सेवायोजकों ने इकाइयों में मौजूद रिकार्ड को फैक्ट्री से हटवा दिया।


दोनों कांच इकाइयों में सुबह से शाम तक चली कार्रवाई के दौरान किसी कर्मचारी को न फैक्ट्री के गेट से अंदर आने दिया और न किसी कर्मचारी को फैक्ट्री से बाहर जाने की अनुमति दी।

मजदूरों का कहना था कि दो घंटे से गेट पर खड़े हैं लेकिन पुलिस वाले किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे। दोनों इकाइयों में कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

टीम में यह शामिल रहे अफसर
आयकर अधिकारी अनिल गुप्ता, मो. सलीम, धर्मेंद्र सोनकर, अरविंद कटियार, आयकर निरीक्षक संतलाल चौरसिया, घनश्याम मिश्रा, अजय दुबे, प्रेम सिंह, रामजीलाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed