{"_id":"59b2cd3d4f1c1bfc7f8b526c","slug":"11504890173-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र बोले, मंत्री की शह पर कराया गया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र बोले, मंत्री की शह पर कराया गया लाठीचार्ज
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र बोले, मंत्री की शह पर कराया गया लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
शुक्रवार को शहर में हुए पथराव और लाठीचार्ज का ठीकरा शिक्षामित्रों ने कौशल विकास मंत्री सुरेश पासी पर फोड़ दिया है। शिक्षामित्रों का आरोप है कि मंत्री ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया, जिसे लेकर गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की कार्रवाई मंत्री की शह पर कराई गई हैै। इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने पुलिस-प्रशासन पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है।
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्र शुक्रवार को गांधी मार्केट स्थित निरीक्षण भवन पर पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षामित्रों को गेट से पहले ही रोक दिया गया था। शिक्षामित्रों का कहना था कि वे केवल मंत्री को ज्ञापन और चूड़ियां देने आए हैं। ज्ञापन देकर हम वापस लौट जाएंगे। शिक्षामित्रों का आरोप है कि मंत्री सुरेश पासी ने ज्ञापन लेने से साफ मना कर दिया। हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया गया। इस पर शिक्षामित्र उग्र हो गए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने शिक्षामित्रों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठी बरसाई। कार्रवाई में महिला शिक्षामित्रों के कपड़े तक फट गए। शिक्षामित्र नेता राजेश गुप्ता का कहना है कि वे शांत नहीं बैठेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। लाठी चार्ज की कार्रवाई मंत्री की शह पर कराई गई है।