{"_id":"59b181274f1c1be67f8b4cf4","slug":"11504805159-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर महिला की हत्या, शव फूंकने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर महिला की हत्या, शव फूंकने का प्रयास
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। दहेज की खातिर महिला की ससुरालियों ने हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए ससुरालीजनों ने महिला के शव को जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चार ससुरालियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रामगढ़ी निवासी शोभा पुत्री जुगेंद्रपाल की शादी छह वर्ष पूर्व ग्राम नगवाई निवासी संजू यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन शोभा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। जुगेंद्र पाल का आरोप है कि बुधवार को आगरा में पुत्री शोभा की हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए ससुरालियों ने उसके शव को चिता में रखकर फूंकने का प्रयास किया। जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पहुंची ुपलिस ने चिता से शोभा का अधजला शव बरामद किया। मामले में जुगेंद्रपाल की तहरीर पर पति संजू, सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।