{"_id":"5985fcee4f1c1b354d8b48a8","slug":"11501953262-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी तक पहुंची गंगा, माथे पर चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी तक पहुंची गंगा, माथे पर चिंता
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
आबादी में पहुंचा गंगा का पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंगा की बाढ़ का कहर शनिवार को बढ़ गया। दो दर्जन से अधिक तटवर्ती गांव की आबादी तक गंगा के पानी ने दस्तक दे दी। गांव के बाहरी क्षेत्र में बने मकानों और झोंपड़ियां गंगा के पानी से घिर चुके हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार बैराज से 1.64 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होने के बाद अगले दो-तीन दिन तक स्थिति यही रहने का अनुमान है। ग्रामीणों में उफान भर रही गंगा को लेकर बेचैनी है।
गौरतलब है कि जिले में विगत तीन दिनों से मीडियम फ्लड के हालात हैं। लगातार मीडियम फ्लड का डिस्चार्ज नरौरा बैराज से हो रहा है। यह डिस्चार्ज रविवार और सोमवार को और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण आबादी के सामने दिक्कतें पैदा होंगी। नरौरा से शनिवार सुबह 1.55 लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज हुआ। यह डिस्चार्ज लगातार मीडियम फ्लड के दायरे का चल रहा है। जिले के चंदनपुर गऊपुरा, पाठकपुर, नगरिया, मोहम्मदपुर, बाजनगर सफेद, देवकली, नवाबगंज, नगरिया, तरसी, सिकंदरपुर वैश्य, असदगढ़, सनौई, लवहेढ़, किसौल, किलौनी, नगला डामर, दतलाना, खड़ेरी, बघेला, हिम्मतपुर बझेड़ा, जिझौल, बमनपुरा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों की खादर, खेत खलिहानों और आबादी तक गंगा के पानी ने दस्तक दे दी है। किलौनी किसौल के इलाके में कई झोंपड़ियां पानी से घिर चुकी हैं। क्षेत्र की ईख, धान, मक्का, बाजरा आदि की फसलों में पानी भर गया है। अभी दो तीन दिन तक मीडियम फ्लड के हालात बरकरार रहने के कारण फसलों को क्षति की आशंका है। राजस्व टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा कर रही हैं। सिंचाई विभाग बांधों की निगरानी कर रहा है। न्यौली बांध, उढ़ेर बांध पर भी पानी बढ़ गया है। वहीं असदगढ बांध पर भी गंगा के पानी का दवाब बढ़ रहा है। गेंदालाल, रमेश, रामकिशोर, रामखिलाड़ी, आसाराम, माखन सिंह, जगपाल, फूल सिंह, प्रेम सिंह, भगवान सिंह के घरों के चारों ओर गंगा का पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि और पानी बढ़ने पर पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। वहीं सोरों के दतलाना इलाके के हरिओम मिश्रा का कहना है कि सोता में पानी काफी बढ़ गया है। पुलिया तक पानी पहुंचते ही गांव में पानी आ जाएगा। सहावर क्षेत्र के देवकली गांव में भी पानी की दस्तक आबादी तक जा पहुंची है। ग्रामीण स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
सिंचाई विभाग के सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि हरिद्वार से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के कारण गंगा में मीडियम फ्लड के हालात रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी बांध सुरक्षित हैं, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
जिले में मीडियम फ्लड के हालात बने हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। हालात सामान्य हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक तहसील से रिपोर्ट ली जा रही है- आरपी सिंह,जिलाधिकारी
हरिद्वार से पानी का डिस्चार्ज-164413 क्यूसेक
नरौरा से पानी का डिस्चार्ज - 155986 क्यूसेक
बिजनौर से पानी का डिस्चार्ज -92064 क्यूसेक
कछला गेज- 163.65 मीटर के निशान पर