फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 01 Aug 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
dead body
फिरोजाबाद। स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त के बाद परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप दो लोगों पर लगाया है।
विज्ञापन


रेल ट्रैक पर मिले युवक के शव की उसके भाई देवेंद्र ने शिनाख्त रोशनलाल (18) निवासी आजादनगर गली नंबर एक के रूप में कर ली। देवेंद्र क्षेत्रीय लोगों की मदद से भाई के शव को घर ले गया। इस बीच सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर जीआरपी भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भाई देवेंद्र ने बताया कि रोशनलाल घर के समीप चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने को गया था। यहां से मोहल्ला प्रीतमनगर निवासी एक युवक रोशनलाल को अपने साथ बुलाकर ले गया। रोशन लाल पर रुपये थे। युवक ने अपने दूसरे साथी के साथ रोशनलाल से रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए हत्या कर दी और शव को ट्रैक पर फेंककर भाग गए। जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक की मौत शताब्दी की चपेट में आने से हुई है। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। यदि तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed