{"_id":"597244464f1c1baf3c8b4840","slug":"11500660806-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के शौक ने सुलाया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के शौक ने सुलाया मौत की नींद
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी एक युवक को नशे के शौक ने मौत की नींद सुला दिया। दो दिनों तक चीटियां उसके शरीर को काटती रहीं। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने सैफई में भर्ती कराया। वहां गुरुवार रात मौत हो गई।
गोलाबाजार कालोनी निवासी शिवकुमार कुछ वर्षों से शहर में खुलेआम बिकने वाली स्मैक के नशे का आदि हो गया था। नशे की लत पड़ने के बाद वह परिवारीजनों की एक भी बात नहीं सुनता था। करीब पांच दिन पूर्व नगर कवर के समीप खेत में अधिक नशा करने की वजह से वह गिर गया। जिसके बाद दो दिनों तक उसके शरीर में चीटियां लगने लगीं। मगर नशा इतना अधिक था कि शिव कुमार को होश ही नहीं आया। तीन दिन पूर्व जब परिवारीजनों ने तलाश की तो वह खेत में पड़ा मिला। शरीर में चीटियां लग चुकी थीं। घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां से सैफई रेफर किया गया।
गुरुवार रात को वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव घर आया तो कोहराम मच गया। वहीं परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह की घटना संज्ञान में नहीं है। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है।