{"_id":"59650cf24f1c1b4d248b4652","slug":"11499794674-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव और छह सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिव और छह सफाईकर्मी निलंबित
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
sweeper demo pic
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों में शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर एक पंचायत सचिव को डीपीआरओ तथा डीपीसी की आख्या के बाद सीडीओ ने निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के समय गांव में नहीं मिल पांच ग्रामीण सफाईकर्मी भी निलंबित किए गए हैं।
डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने मंगलवार को बेवर क्षेत्र के प्रस्तावित ओडीएफ गांव विनोदपुर, ईसापुर, मलूपुर, परतापुर, अरमसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पंचायत सचिव जयप्रकाश के शौचालय निर्माण में लापरवही सामने आई। ग्रामीणों ने भी बताया सफाईकर्मी गांव में नहीं आते हैं। जिससे गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बारिश के मौसम में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
सफाईकर्मी रघुवीर सिंह, धीरज, मनोज, ब्रजेश, सर्वेश पाल गांव में नहीं मिले। उनकी तलाश के बाद भी लोकेशन नहीं मिली। डीपीआरओ तथा डीपीसी ने अपनी निरीक्षण आख्या कार्रवाई की संस्तुति सहित सीडीओ को सौंप दी। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत सचिव सहित सभी पांच सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।