फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ का धूमधाम से निर्वाणोत्सव मनाया

प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ का धूमधाम से निर्वाणोत्सव मनाया

Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ का धूमधाम से निर्वाणोत्सव  मनाया
फिरोजाबाद। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभनाथ का रविवार को निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विधि विधान के साथ निर्माण लाडू चढ़ाया गया। भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगी रही। जिनालय जयकारों से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन


अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में लाडू महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह शांतिधारा की गई। दोपहर में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। ऋभनाथ विधान का आयोजन मंदिर में किया गया। वेदनमंत्रों के साथ भक्तों ने श्रीजी के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए। अनूपचंद्र जैन, अरुण जैन, पुष्पेंद्र जैन, ललतेश जैन, अजय जैन बजाज, अतुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाणोत्सव मनाया। शांतिधारा राहुल जैन ने की। भक्तांबर विधान हुआ। अभिषेक जैन ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। रतनप्रकाश जैन, राजेश जैन सरल, विकास जैन, मनीष जैन, अमित जैन, पदम जैन, वर्धमान महिला मंडल की मणिप्रभा जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अट्टा वाला जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। पुजारियों ने अभिषेक किया। विश्वशांति के लिए शांतिधारा व अभिषेक रोहन जैन, कुलदीप मित्तल, दीपक कुमार जैन द्वारा की गई। दिनेश जैन दुर्गेश, अरविंद जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन आदि ने अष्टद्रव्य से अर्घ्य समर्पित किए।

दिगंबर जैन चंद्रप्रभ मंदिर, नसियाजी जैन मंदिर, छदामीलाल जैन मंदिर, विभवनगर जैन मंदिर सहित नगर के सभी प्रमुख जैन मंदिरों में भक्तिभाव सहित भगवान ऋषभनाथ का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया।

कस्बा फरिहा के समीप जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र मरसलगंज में भगवान ऋषभनाथ को निर्वाण लाडू चढ़ाया। ध्वजारोहण विनोद कुमार जैन मिलेनियम ने किया। चित्रानावरण डा. राजीव जैन ने किया। सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र रूपी लाडू भगवान ऋषभनाथ को चढ़ाए गए।


मेले में लोगों ने खान-पान का लुत्फ उठाया। दिल्ली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, टूंडला आदि क्षेत्रों से भक्त पहुंचे। संचालन पांडेय अशोक कुमार ने किया। संजय जैन पीआरओ, साहूलाल जैन, रतन जैन, नवीन जैन, जयप्रकाश जैन, मोनू जैन, श्रीप्रकाश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed