फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सिपाही भर्ती परीक्षा में अमरदीप कालेज में पकड़ा मुन्नाभाई, रिपोर्ट दर्ज

सिपाही भर्ती परीक्षा में अमरदीप कालेज में पकड़ा मुन्नाभाई, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा में अमरदीप कालेज में पकड़ा मुन्नाभाई, रिपोर्ट  दर्ज
फिरोजाबाद। सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दूसरी पाली में अमरदीप कालेज में एक मुन्नाभाई को बायोमैट्रिक मिलान नहीं होने पर कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मुन्नाभाई से पूछताछ करने के बाद उसके साथी को बाहर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अलीगढ़ के हैं। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


अमरदीप कालेज में शाम की पाली में जब कालेज में प्रवेश के बाद बायोमैट्रिक कराई जा रही थी। इसी दौरान कक्ष संख्या तीन के बाहर एक परीक्षार्थी की बायोमैट्रिक का मिलान नहीं हुआ। कक्ष निरीक्षक को कुछ शंका होने के कारण उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने परीक्षा देने अंदर गए मुन्नाभाई से कड़ाई से पूछताछ की तो वह कबूल गया। उसने अपना नाम जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा के तलेसरा अदमपुर निवासी अंकित जाट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया अंकित जाट का कहना था कि वह गांव के निवासी रवि सविता की जगह परीक्षा देने आया था। एसपी सिटी ने बाहर आकर रवि सविता को गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले आए। इस मामले में परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है।


राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी ने बताया कि रवि सविता को परीक्षा पास कराने के नाम पर एक लाख रुपया में बात हुई थी। परीक्षा पास होने के बाद यह धनराशि अंकित जाट को दी जानी थी। अमरदीप कालेज में रवि के स्थान पर अंकित जाट परीक्षा देने प्रवेश कर गया था। कक्ष निरीक्षकों की सावधानी के कारण वह पकड़ा गया।
रवि को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धारा 419,420,467,468 व 471 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया है। सोमवार को इसी तरह की सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed