फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पशुओं ने फसल को किया चौपट तो जान देने पेड़ पर चढ़ा किसान

पशुओं ने फसल को किया चौपट तो जान देने पेड़ पर चढ़ा किसान

Sat, 19 Jan 2019 05:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
पशुओं ने फसल को किया चौपट तो जान देने पेड़ पर चढ़ा किसान
पशुओं ने फसल को किया चौपट तो जान देने पेड़ पर चढ़ा किसान
विज्ञापन

गमछे से फांसी का फंदा बनाकर बांध लिया था गले में, पहुंचे परिवार वाले
खुले घूम रहे पशुओं ने गेहूं का पूरा खेत कर दिया था चौपट
किसी तरह समझा-बुझाकर किसान को पेड़ से उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
बलदेव (मथुरा)। खुले घूम रहे पशुओं द्वारा चौपट की गई फसल को देख बेचैन हुआ किसान जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। गमछा से फांसी का फंदा बनाकर गले में बांध लिया और कूदने की कोशिश करने लगा। किसानों ने तत्काल उसकी पत्नी और बच्चों को मौके पर बुला लिया। पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह समझाकर किसान को पेड़ से उतारा गया। करीब एक घंटा तक अफरातफरी का माहौल रहा।
बलदेव क्षेत्र के गांव पटलोनी निवासी किसान निरंजन सिंह ने दस बीघा भूमि में गेहूं की फसल की है। शुक्रवार को गेहूं के खेत में पशु घुस गए और गेहूं को चौपट कर दिया। निरंजन सिंह शाम को खेत पर पहुंचा तो देखा कि गेहूं को पशु चर गए थे। निरंजन खेत को देखकर चिल्लाने लगा। बाद में खेत पर खड़े पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या की कोशिश करने लगा। निरंजन ने गमछे का फांसी का फंदा बनाकर एक हिस्सा गले में बांध लिया था, जबकि दूसरा हिस्सा पेड़ से बांध लिया था। वह कूदने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। निरंजन को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। बाद में निरंजन की पत्नी और बच्चों को बुलाया गया।
विज्ञापन

बलदेव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने निरंजन को समझाया तब करीब एक घंटे के बाद वह पेड़ से उतरकर नीचे आया। लोगों का कहना है कि बलदेव में खुले घूम रहे पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति यह है कि काश्तकार अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए रातों को जागकर खेतों पर पहरेदारी कर रहे हैं। झुंड के रूप में घूमने वाले पशु जिस खेत में भी घुस जाते हैं वहीं फसल चौपट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed