{"_id":"5c40cbf4bdec22738335de86","slug":"111547750388-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर ले गए युवक को पीटा, पेड़ से बांधकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर ले गए युवक को पीटा, पेड़ से बांधकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहा। थाना फरिहा के गूलामई निवासी युवक को घर से चार साथी बुलाकर ले गए। उसकी पिटाई करने के बाद पेड़ से बांधकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन पहुंचे उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
गूलामई निवासी लख्मीचंद्र (28) को गुरुवार अलसुबह चार युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। बताते हैं कि उक्त युवकों ने अगौधा एवं मीतपुरा के बीच मोड़ के पास लख्मीचंद्र की पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के बाद पेड़ से बांधकर भाग गए।
इसकी जानकारी तो राहगीरों ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर तो परिजन मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसओ फरिहा विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल लख्मीचंद्र को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घायल के भाई प्रमुख का आरोप है कि बुलाकर ले जाने वाले युवक कौन थे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ फरिहा विनोद कुमार ने कहा युवकों का शराब पीकर आपस में किसी बात पर विवाद हुआ है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।