{"_id":"5c2e401fbdec225697311b64","slug":"111546534943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को खुला छोडने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को खुला छोडने वालों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने गाय आदि पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पशु स्वामी गाय और अन्य पशुओं को खुला छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खुला छोडे जाने वाली गाय और अन्य पशु किसानों की फसलों को नुकसान कर रहे हैं।
वहीं राजमार्गों पर आवारा पशुओं के विचरण के कारण सडक हादसे भी प्रकाश में आए हैं। उन्होंने कहा कि इस पशु मालिकों की गैर जिम्मेदार प्रवृति पर रोक लगाया जाना जरूरी है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पालतू गाय आदि के स्वामियों को चिहिंत करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम स्पष्ट कहा कि फसल नुकसान अथवा राजमार्ग पर विचरण की स्थिति में गाय व अन्य पशु स्वामी के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।