{"_id":"5c1d2321bdec2256c0652b1c","slug":"111545413409-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बना मक्खन लाल इंटर कॉलेज, जमकर हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा बना मक्खन लाल इंटर कॉलेज, जमकर हुआ झगड़ा
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर (कासगंज)। कस्बे का मक्खन लाल इंटर कॉलेज शुक्रवार को वर्चस्व की जंग में अखाड़ा बन गया। विद्यार्थियों के दो गुट आमने-सामने आ गए। कालेज परिसर से शुरू विवाद बाजार तक पहुंच गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले की जांच के लिए विद्यालय की ओर से पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई है।
मक्खन लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह कक्षा 11 के छात्रों में शिक्षण कार्य के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद दो छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। विद्यालय परिसर से शिक्षकों ने दोनों गुटों को फटकार लगाते हुए भगा दिया। इसके बाद विद्यालय के बाहर बाजार में दोनों गुट भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट की गई। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख विद्यार्थी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी हैं। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। इधर, मामले की जांच के लिए विद्यालय की ओर से जांच के लिए टीम बना दी गई है।
- कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद विद्यार्थी बाजार में भिड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और चार विद्यार्थी हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
मुकेश सोलंकी, थाना प्रभारी।
- पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। विद्यालय के बाहर विद्यार्थियों में विवाद हुआ। जानकारी की जा रही है कौन-कौन विद्यार्थी थे? जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एके सिंह राठौर, प्रधानाचार्य, मक्खन लाल इंटर कॉलेज।