{"_id":"5c0d2e5dbdec22416d12d5a1","slug":"111544367709-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बीमार को देखने पहुंचेगा डाक्टर, तो चुकाने होंगे सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बीमार को देखने पहुंचेगा डाक्टर, तो चुकाने होंगे सौ रुपये
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ट्रेन में यात्रा के दौरान बीमार होने पर अब यात्री को रेलवे चिकित्सक की 100 रुपये फीस चुकानी होगी। दवाई की कीमत अलग से देनी होगी। रेलवे बोर्ड ने इसका सर्कुलर जारी किया है।
रेल यात्रा के दौरान यात्री को बुखार आने, उल्टी, दस्त, बीपी हाई व लो होने, तथा अन्य परेशानी होने पर टीटीई को बताकर प्राथमिक उपचार दिया जाता है, इसके एवज में अब तक 30 रुपये वसूले जाते थे, लेकिन अब यात्री के बीमार होने पर रेलवे चिकित्सक को बुलाने पर 100 रुपये वसूले जाएंगे।
साथ ही जो दवा चिकित्सक देंगे, उसकी कीमत अलग से वसूली जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें बीमार यात्री का रेलवे के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने पर 100 रुपये फीस के वसूले जाएंगे।