फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीकाकरण में लापरवाही पर सात डॉक्टरों को नोटिस जारी

टीकाकरण में लापरवाही पर सात डॉक्टरों को नोटिस जारी

Fri, 07 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही पर सात डॉक्टरों को नोटिस  जारी
मैनपुरी। मीजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में लापरवाही करने वाले सात डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने सत्र आयोजन स्थलों पर टीकाकरण से पूर्व टीम व विद्यालयों को सूचित किए जाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर दो अधिकारी/कार्मिक नामित कर निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में उदासीनता बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह व दिनेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षण ठीक प्रकार से न किए जाने के लिए नगरपालिका में कार्यरत एमपीडब्लू को चेतावनी जारी की गई। सीएमओ ने अभियान में क्षेत्रीय सुपरवाइजर्स द्वारा सत्र स्थलों का भ्रमण करने में भी लापरवाही पाई। सभी सत्र स्थलों का निरीक्षण किये जाने के कठोर निर्देश दिए गए। सांयकालीन समीक्षा बैठक में डॉ. मुनेंद्र सिंह कुरावली, डॉ. शंभू सिंह करहल, डॉ. राहुल उपाध्याय घिरोर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह मानपुरहरी, डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी बेवर अनुपस्थित रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी चिकित्साधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें। समीक्षा बैठकों में समय से उपस्थित हों। सीएमओ ने अन्य स्टाफ को भी निर्देश दिए कि टीकाकरण में विशेष सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed