{"_id":"5bb11493867a55113f33ffcd","slug":"111538331795-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों को सौंपा गया रानी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम कर परिवारीजनों को सौंपा गया रानी का शव
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की हत्या के आरोपी के परिजनों की धमकी से परेशान होकर खुदकशी करने वाली संदीप शर्मा की पत्नी रानी शर्मा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दयाल निवासी आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की तीन जुलाई 2018 को घर के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने उनके पड़ोसी पवन उपाध्याय सहित तीन को जेल भेजा। हत्यारोपी पवन उपाध्याय के परिजनों ने मृतक आरएसएस नेता के परिवार पर मुकदमा वापस लेने के दबाव बनाने के इरादे से तरह-तरह की धमकियां दी जा रही थीं।
लगातार मिल रहीं धमकियों से परेशान होकर उनकी पत्नी रानी शर्मा ने शनिवार को किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पर्यावरण प्रमुख के हत्यारोपी पवन उपाध्याय सहित उसके दो भाईयों अजीत उपाध्याय एवं विवेक उपाध्याय के अतिरिक्त उनकी मां अरुणा उपाध्याय पत्नी जयगोपाल निवासी किशन नगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपियों की दबाव के चलते खुदकशी करने वाली मृतक संदीप शर्मा की पत्नी रानी शर्मा का उनके पैतृक गांव निकाऊ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विधायक मनीष असीजा ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक संदीप शर्मा की पत्नी रानी शर्मा के नाम 26 सितंबर को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपये की मंजूर की गई धनराशि डीएम को भेजी जा चुकी थी। किसान दुर्घटना बीमा योजना में पांच लाख रुपये और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए प्रस्ताव डीएम स्तर से प्रक्रिया में था।
इसकी जानकारी परिवार के लोगों को पहले ही दी जा चुकी थी। जहां तक परिवार के लोगों को आरोपी पक्ष द्वारा धमकी देने की बात है इसकी जानकारी इससे पहले परिवार के लोगों ने नहीं दी। रानी शर्मा की मौत के बाद परिवार के उपर एक बार फिर बडा संकट आया है। पीडित परिवार की पूरी मदद की जाएगी।