{"_id":"5ba88b0d867a557e824d016e","slug":"111537772301-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर गरजे रेल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर गरजे रेल कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में रेलवे के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) रेलवे की ओर से रविवार को आगरा कैंट के कम्युनिटी हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। 28 अक्टूबर को सांसदों का घेराव होगा तो 26 नवंबर को संसद का घेराव करने देशभर से कर्मचारी जाएंगे।
सम्मेलन में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली जरूरी है। पेंशन ही बुढ़ापे की लाठी है। ऐसे में सरकार को पुरानी पेंशन की बहाली करनी चाहिए। रेल यूनियन से जुड़े नेत्रपाल सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से विहीन करने की नीति के खिलाफ हैं। आयकर महासंघ के राकेश बाबू ने कहा कि आंदोलन में विभागीय कर्मचारी साथ देंगे। सिंचाई संघ के नेत्रपाल सिंह व शशि शर्मा, महाविद्यालय संघ के डॉ. प्रवीण त्यागी, औटा के उपाध्यक्ष डा. डीपी सिंह यादव, अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राम, आशाराम यादव, डा. आनंदवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकारें कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर रेलवे के आरएन यादव, विजयवीर सिंह, मनोज यादव, पंकज श्रीवास्तव, बृजलाल, सुकेश यादव, प्रदीप यादव, महावीर शरण शुक्ला, धर्मवीर सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश यादव, डा. रुपेश कुमार, पूरन सिंह आदि का सहयोग रहा।