फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विपक्ष की कमजोरी नहीं है महागठबंधन: प्रियंका चतुर्वेदी

विपक्ष की कमजोरी नहीं है महागठबंधन: प्रियंका चतुर्वेदी

Sat, 01 Sep 2018 08:27 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
विपक्ष की कमजोरी नहीं है महागठबंधन: प्रियंका  चतुर्वेदी
शंकराचार्य से आशीर्वाद लेतीं कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। महागठबंधन विपक्ष की कमजोरी नहीं है। प्रजातंत्र में गठबंधन एक प्रक्रिया है, जिसके तहत भारतीय राजनीति में पहले भी गठबंधन होते आए हैं और गठबंधन की सरकारें भी रही हैं। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कही।
विज्ञापन


वह शनिवार को वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आई हुई थीं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की बात को सत्तारूढ़ भाजपा विपक्ष की कमजोरी के रूप में प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने उड़िया बाबा आश्रम में चातुर्मास व्रत कर रहे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, ऋषि कुमार शर्मा, शशिकांत सारस्वत, श्यामसुंदर दुबे, पूजा शर्मा, वैभव गौतम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राफेल डील में देश के खजाने को लगाया चूना: प्रियंका

देश के चौकीदार होने को दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल डील में देश के सरकारी खजाने को 41.205 करोड़ का चूना लगाया है। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित कंपनी एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) को दरकिनार कर चंद दिन पहले बनी अपने दोस्त की कंपनी रिलाइंस डिफेंस लिमिटेड को 1670 करोड़ में ठेका दे दिया।


जबकि राफेल लड़ाकू जहाज की वास्तविक कीमत मात्र 526 करोड़ है। यह आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और संयोजक प्रियंका चतुर्वेदी ने स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता में लगाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कर्ज में डूबे अपने दोस्त को बचाने की खातिर कैबिनेट ऑन सिक्योरिटी की अनुमति भी नहीं ली। प्रेस वार्ता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, बिहारी कांत तिवारी, मोहन सिंह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, महिला नगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed