फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल

Sat, 01 Sep 2018 08:30 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल
डेमो - फोटो : डेमो
राया (मथुरा)। राया के थोक कमल सोनई में महेश चंद की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। राया पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार करके 24 घंटे में हत्या का खुलासा कर डाला।
विज्ञापन


थाना राया के थोक कमल सोनई निवासी महेश चंद शर्मा (40) की शुक्रवार की रात घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। बदमाश चादर में लपटे शव को साइकिल पर छोड़कर भाग खड़े हुए। राया पुलिस ने मृतक की पत्नी लता से पूछताछ की तो वह टूट गई।
विज्ञापन


हकीकत से पर्दा हटा तो पुलिस ने पड़ोसी प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। महेश चंद की पत्नी का पड़ोस के युवक प्रमोद से अवैध संबंध थे। महेश के घर में न होने पर गांव का युवक प्रमोद घर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने आशिक के संग मिलकर पति की हत्या कर दी। शुक्रवार की रात 10 बजे महेश चंद के सोने पर पत्नी ने आशिक को घर बुलवाया। सोते हुए लोहे की रॉड से सिर में और चाकू से प्रहार किए। अगर जगार नहीं होती तो शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर सुइसाइड दर्शा दिया जाता।


प्रेमिका के उकसाने पर की हत्या

हत्यारोपी प्रमोद ने बताया कि बार-बार लता के उकसाने पर वह हत्या करने को राजी हुआ। वह लता से बहुत प्यार करता है। महेश चंद के सबसे छोटे लड़के को प्रमोद अपना बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed