{"_id":"5b7abeb042c79246400aa087","slug":"111534770864-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। गांव मरहरी में जमीन के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। वहीं, कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव मरहरी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों ने जमकर लाठी-डंडा चले। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस मामले में गांव निवासी गुड्डी ने थाने में तहरीर दी।
कहा कि रविवार की शाम गांव निवासी नामजद लोगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़ कर खेत जोत दिया। शिकायत करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की गई। वहीं दूसरे पक्ष से रघुवीर ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि गांव निवासी नामजद लोगोंने रास्ता रोक कर फायरिंग की। गाली गलौज करतेे हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर मिल गईं है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।