{"_id":"5b6b250e4f1c1bf6548b75d1","slug":"111533748494-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नाप की बेची जा रही थीं साड़ियां और सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नाप की बेची जा रही थीं साड़ियां और सूट
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बड़े शोरूमों में भी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। बाट माप विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में डेम्पियर नगर स्थित सलेक्शन वूमेन पैराडाइज पर साड़ी और सूट निर्धारित माप से कम पाए गए। वहीं, कंपनियों के ऑटो पार्ट्स पर ग्राहकों को दी जाने वाली जानकारी अपूर्ण पाई गई। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अनुराग कुशवाह ने बुधवार को डेम्पियर नगर स्थित सलेक्शन वूमेन पैराडाइज पर चेकिंग की। यहां बिक रही साड़ियों को जब नापा गया तो वह निर्धारित नाप से 15 से 20 सेंटीमीटर तक कम मिली। इतना ही नहीं ब्रांडेड कंपनियों के लेडीज सूट भी निर्धारित नाप से कम के पाए गए। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही बाट माप विभाग की टीम ने जंक्शन रोड स्थित ऑटो पार्टस विक्रेताओं के यहां चेकिंग की। जिसमें कंपनियों द्वारा निर्मित ऑटो पार्ट्स की पैकिंग पर अधूरी जानकारी दर्ज मिली। इसके बाद चार ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं और कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि ग्राहकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साड़ी और सूट की निर्धारित नाप के बाद ही खरीदें।