{"_id":"5b5f50e04f1c1bf6548b5db0","slug":"111532973280-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक देने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक देने के मामले में एक गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उधार लिए गए 95 लाख रुपये के एवज में दिया गया 96.05 लाख का चेक बाउंस हो जाने के मामले में एक नामजद को गोविन्द नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
गोविन्द नगर निवासी मयंक गौतम पुत्र एसके शर्मा से 9 मार्च 2018 को महेश वशिष्ठ पुत्र मेघश्याम निवासी राधापुरम स्टेट व हाल निवासी प्रीतमपुरम दिल्ली और हरेन्द्र राघव पुत्र विक्रम सिंह निवासी महाविद्या कालोनी ने 95 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उक्त दोनों लोगों ने मथुरा की निजी बैंक की शाखा का 96.05 लाख रुपये का चेक दिया।
मयंक गौतम ने जब इस चेक को कैश कराने के लिए बैंक में डाला तो पता चला कि महेश व हरेन्द्र राघव के खाते में रकम नहीं है। इस पर मयंक गौतम ने महेश और हरेन्द्र राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर गोविन्द नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मसानी क्षेत्र से महेश वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे मसानी चौकी प्रभारी प्रवीन मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के बाद महेश वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।