फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   टीटीजेड ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया शपथ पत्र

टीटीजेड ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया शपथ पत्र

Mon, 23 Jul 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
टीटीजेड ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया  शपथ पत्र
फिरोजाबाद। ताजमहल पर बढ़ते प्रदूषण के संबंध में एमसी मेहता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर 26 जुलाई को सुनवाई होनी है। सोमवार को टीटीजेड अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना शपथ दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


एससी मेहता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकारों के रुख को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कहा है कि अगर सरकार ताज की देखरेख नहीं कर सकती, तो फिर ताज को नष्ट कर दे। कोर्ट की टिप्पणी से कांच उद्योगपति चिंतित हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टीटीजेड अथॉरिटी को शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए थे। टीटीजेड क्षेत्र में प्रदूषण कम करने को मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रदूषणकारी उद्योग बंद कराने को अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अफसरों ने मक्खनपुर, फिरोजाबाद से टूंडला तक छापमारी की। इसमें होटल ढाबों पर भट्ठियां बंद कराई गईं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करने के लिए टीटीजेड अथॉरिटी ने कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की गई, जिसे तैयार करने में उद्योग विभाग व प्रदूषण बोर्ड के अफसरों के पसीने छूट गए। सोमवार को टीटीजेड अथॉरिटी व उद्योग विभाग के अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया। इस मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed