फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फिर पकड़ा नकली सॉस बनाने का कारोबार

फिर पकड़ा नकली सॉस बनाने का कारोबार

Wed, 11 Jul 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
फिर पकड़ा नकली सॉस बनाने का  कारोबार
फिरोजाबाद। टमाटर सॉस के नाम पर बेची जा रही नकली सॉस के कारोबार का फिर भंडाफोड़ हुआ है। रसायनिक रंगों व अरारोट को मिलाकर इसे बनाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली सॉस का नमूना लेकर जांच को भेजा है। सॉस के 120 पैकेट सीज किए हैं। जहां ये कारोबार किया जा रहा था, वहां चौथी बार छापेमारी हुई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने झील की पुलिया न्यू रामगढ़ क्षेत्र में चल रही सॉस व चाऊमीन बनाने की इकाई पर बुधवार को छापा मारा। यह इकाई मनोज राठौर की है। टीम ने चाऊमीन की फैक्ट्री देखी, जहां साफ-सफाई नहीं थी। टीम ने मैदा और चाऊमीन का नमूना लिया। इधर, सॉस की फैक्ट्री देखकर अधिकारी भी चौक गए। सॉस बनाने में साइट्रिक एसिड़, अरारोट, रसायन रंग और मसालों का इस्तेामल किया जा रहा था।
विज्ञापन


इन्हें मिलाकर कई दिन तक रखा जाता था और इस सामग्री को मशीन में मिक्स कर पैकिंग की जाती थी। टीम ने संदेह के आधार पर नमूना जांच के लिए भेज दिया है। 500 ग्राम के 120 पैकेट नष्ट कराए हैं। कार्रवाई एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह द्वारा की गई। आरोपी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही व्यक्ति के यहां बार-बार नकली सॉस पकड़ा जाना इस ओर इशारा कर रहा है कि विभाग में किसी व्यक्ति का उसे संरक्षण मिला है। इससे पहले भी फर्म संचालक मनोज राठौर के नकली सॉस का कारोबार का तीन बार भंडाफोड़ हो चुका है। दो बार न्यू रामगढ़ क्षेत्र में नकली सॉस पकड़ा चुका चुका है। एक बार महादेव नगर में यह इकाई चलती मिली थी।

मगर आरोपी पर सख्त कार्रवाई न होने से यह कारोबार लगातार फलता-फूलता गया। पिछली बार टीम ने सॉस नष्ट की कार्रवाई महज कागजों में ही दिखा दी। हकीकत में सॉस नष्ट नहीं की। इसके बाद फिर से यह कारोबार चलता रहा। सीएफएसओ बीएस कुशवाह ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी के यहां छापेमारी हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
दुकानों पर होता है सप्लाई
फिरोजाबाद। निर्माण इकाई से नकली सॉस का आठ सौ ग्राम का पैकेट 10 रुपये में बेचा जाता है। इसे पेटीज, अंडा बिक्रेता के यहां बेचा जाता है। करीब छह ड्रमों में अधूरा पका हुआ नकली सॉस रखा था। जबकि पांच सौ से अधिक पके सॉस रखे हुए थे।

लाइसेंस जारी कैसे हुआ
फिरोजाबाद। आरोपी के पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस है। आखिरकार लाइसेंस कैसे जारी हुआ, इस पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि चार बार पहले भी मामला पकड़ा जा चुका है, तो लाइसेंस निरस्त क्यों नहीं किया गया। आरोपी के पूर्व में भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट भी विभाग दबा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed